फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine accused arrested in six theft cases

Kaithal News: चोरी के छह मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nine accused arrested in six theft cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने चोरी के अलग-अलग छह मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चौकी हरनोली पुलिस के एचसी सतीश कुमार की टीम ने गगड़पुर निवासी रिंकू राम व डिम्पल कुमार को काबू कर लिया गया। थाना चीका में दर्ज मामले में गांव गगडपुर निवासी संत राम की शिकायत अनुसार उसके घर से दो युवक बाइक पर 50 किलो गेहूं का कट्टा चोरी कर ले गए।

चौकी भागल पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम ने भूंसला निवासी पवन कुमार व परविंद्र सिंह को काबू कर लिया। चीका थाने में दर्ज मामले में भूंसला निवासी ओमप्रकाश की शिकायत अनुसार उसकी गांव में स्थित हलवाई दुकान से 20 जनवरी की रात तीन गैस सिलिंडर, चूल्हा व अन्य खाने पीने का सामान चोरी हो गया था। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरे मामले में चौकी महमुदपुर पुलिस के एचसी मंगल सिंह की टीम ने समाना निवासी साहिल उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया गया। समाना जिला पटियाला निवासी सुनील कुमार ने महमुदपुर से बाइक चोरी करने की रिपोर्ट गुहला थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एक अन्य मामले की जांच दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट के एसआई जयभगवान की टीम ने गांव धमतान साहिब जिला जींद निवासी एक महिला कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। जो जाखौली निवासी सुरेंद्र की शिकायत अनुसार तितरम नरवाना रोड स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा से लोडर व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके ले जाने के बारे में तितरम थाने में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियाें अन्य साथियों के साथ उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने के अतिरिक्त थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत से अप्रैल माह दौरान सांघन अनाज मंडी 45 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए थे। आरोपिया के कब्जे से पांच कट्टे चोरीशुदा गेहूं के बरामद कर लिए गए।

पांचवें मामले में कलायत पुलिस के एसआई शक्ति सिंह की टीम ने आरोपी बैंक काॅलोनी कैथल निवासी अमित कुमार को काबू कर लिया गया। कलायत निवासी हंसराज की शिकायत अनुसार 10 अक्तूबर 2023 को उसकी दुकान से आरोपी कपिल व उसके एक अन्य साथी सबमर्सिबल बोर का पंखा चोरी कर ले गए थे। कलायत थाने में मामला दर्ज है।


थाना ढांड पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने आरोपी फरल निवासी गुलाब व संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गांव जडोला निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 16 अक्तूबर 2024 को उसके खेत कोठा का ताला तोड़ कर तीन बिजली ट्यूबवेलों से करीब 90 फूट तार चोरी कर ले गए। इस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed