फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nikita gets gold medal in boxing 52-54 kg category

Kaithal News: मुक्केबाजी के 52-54 किलो वर्ग में निकिता को स्वर्ण पदक

Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Nikita gets gold medal in boxing 52-54 kg category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के 12 भार वर्गों में फाइनल मुकाबले हुए। मुक्केबाजी के 52-54 किलो भार वर्ग में निकिता ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा कई अन्य वर्गों में मुकाबले भी हुए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा निदेशालय से आए सहायक निदेशक डॉ. दीपक संधु व पर्यवेक्षक डॉ. उपेंद्र ने प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांभू के साथ मिलकर किया। उन्होंने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। डॉ. दीपक संधु ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इनके बिना युवाओं का सर्वांगिण विकास असंभव है इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति भी जागरूक होने की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निर्णायक मंडल में प्रशिक्षक एवं अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ढांडा, डॉ. विक्रम ढु्ल, अमरजीत सिंह, रणधीर ढांडा, सुनील डांगी, सुनील, महेंद्र, नीरज, सत्यवान, रणधीर, वेदप्रकाश, देवेंद्र व स्वीटी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
लड़कियों में 48-50 किलो भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सांपला से भारती ने स्वर्ण पदक जीता। आरकेएसडी कॉलेज से सिनेहा द्वितीय रही। 50-52 किलो भार वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज हिसार से नीतू ने स्वर्ण पदक जीता। आरकेएसडी कॉलेज की सलोनी द्वितीय रही। 52-54 किलो भार वर्ग में निकिता आरकेएसडी कॉलेज प्रथम व राजकीय कन्या महाविद्यालय लौहारू से सोनिका द्वितीय रही। 54-57 किलो भार वर्ग में हर्षी राजकीय महाविद्यालय सांपला ने स्वर्ण पदक जीता व प्रीति डीसीएस गोहाना द्वितीय रही। 57-60 किलो भार वर्ग में अंजली आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर अलिसा बीपीएसएस सोनीपत ने स्वर्ण पदक जीता। 60-63 किलो भार वर्ग में सोनम आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर पूजा आईजी कॉलेज टोहाना ने स्वर्ण पदक जीता। 63-66 किलो भार वर्ग में हेमलता जीजेयू हिसार को हराकर प्रिया जेएन कॉलेज करनाल ने स्वर्ण पदक जीता। 66-70 किलो भार वर्ग में नेहा जीसीजीजीएन को हराकर मीनू आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता। 70-75 किलो भार वर्ग में नेहा जीसीजीजीएन को हराकर लक्की ओडीएम मुकलान ने स्वर्ण पदक जीता। 75-81 किलो भार वर्ग में निर्मल आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर रीतू एसडी कॉलेज नरवाना ने स्वर्ण पदक जीता। 81 से अधिक किलो भार वर्ग में महक राजकीय महाविद्यालय रोहतक को हराकर स्वाति एसडी कॉलेज नरवाना ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed