फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NHM employees took out a foot march

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 12 Aug 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
NHM employees took out a foot march
कैथल। नैशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने साझा मोर्चा के आह्वान पर रविवार को मांगें के समर्थन में पैदल मार्च किया। यह मार्च जिला नागरिक अस्पताल से छोटू राम चौक, बस स्टैंड से होते हुए धरना स्थल पर पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रधान हरदीप ने बताया कि बैठक करके सर्वसहमति से निर्णय लिया कि 12 अगस्त को पांच-पांच पुरुष कर्मचारी सार्वजनिक मुंडन करवाएंगे, 13 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगेंगे, 14 अगस्त को सड़कोंं पर मार्च निकालेंगे, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर धरना स्थलों पर रक्तदान करेंगे और 16 अगस्त को फिर से सड़कों पर एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

हरदीप ने बताया कि कर्मचारी गांव-गांव और शहरों में जाकर उनकी मांगों के बारे में बताएंगे। गांव में सरपंचों और शहरों में नगर परिषद/पालिका के सदस्यों को उनकी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि यदि इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों का पूरा नहीं किया तो वह आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed