{"_id":"5daa11528ebc3e0178342e68","slug":"ngt-teem-kaithal-news-knl8966771","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम में शहर की दिनभर टटोली नब्ज, एनजीटी के आदेशों के पालन के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम में शहर की दिनभर टटोली नब्ज, एनजीटी के आदेशों के पालन के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी के आदेश पर केंद्र से आई चार सदस्यीय टीम ने दिन भर शहर की नब्ज टटोली। टीम ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के कचरा प्वाइंट के साथ-साथ खुराना रोड पर डंपिंग स्टेशन का मुआयना किया। साथ ही सुंदरी करण के तहत चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क का दौरा कर स्थिति देखी। टीम ने डंपिंग प्वाइंट में तीन नए शेड बनाने, मार्केट व कालोनियों में कूड़ेदान रखने के निर्देश के साथ एनजीटी के के नियमों की पालना के निर्देश जारी किए गए।
नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर केंद्र सरकार की एक टीम कैथल पहुंची। जिसमें दो महिला अधिकारियों के अलावा दो कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने नगर परिषद अधिकारियों को तलब किया। इसके बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर डाले जाने वाले कचरे के प्वाइंटस का निरीक्षण किया। शहर में जहां-जहां भी कचरा उठान से पहले एकत्रित किया जाता है। टीम ने वहां जाकर पर्यावरण संरक्षण की स्थिति का आंकलन किया। इसके बाद टीम खुराना रोड पर स्थित डंपिंग स्टेशन पर पहुंची। यहां पांच एकड़ में तीन अलग-अलग शेड बनाए जाने के निर्देश दिए।
तीन तरह के कचरे के लिए अलग-अलग शेड बनाने के निर्देश: टीम ने एमसी अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि यहां पर तीन अलग-अलग शेड बनाए जाएं। जिसमें एक लिक्विड, एक ड्राई व तीसरे शेड में हार्ड टाइप का कचरा डाले जाने को कहा। साथ ही डंपिंग प्वाइंट की दीवारों को ऊंचा किए जाने व कचरे को समतल बनाने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
शहर में कम हों कचरे के प्वाइंट, इसके लिए रखे जाएं डस्टबिन : टीम में शामिल अधिकारियों ने निर्देश जारी किए शहर में इस समय काफी संख्या में कचरा एकत्रित करने के प्वाइंट हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। बदबू उठती है। इन प्वाइंटस को कम करने के लिए शहर में सभी मार्केट व कालोनियों में जरूरत अनुसार छोटे डस्टबिन रखे जाएं। जिनमें से कचरा एकत्रित करके डंपिंग स्टेशन पर ले जाया जाए।
पार्कों के रखरखाव के भी आदेश : नगर परिषद के अधिकारी अपनी उपलब्धि बताने के लिए टीम को चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क में भी ले गए। जहां अधिकारियों ने बारीकि से निरीक्षण कर निर्देश जारी कि कि पार्कों में जो अव्यवस्था है, उस पर तुरंत काम किया जाए। यहां लाइटों सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएं।
एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार हो कचरा उठान : टीम में शामिल अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार शहर से डोर टू डोर कचरे का उठान किया जाए। कचरा प्वाइंटस से डंपिंग स्टेशन तक कचरा पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में एनजीटी के निर्देशों की पालना की जाए।
सीएसआई मोहन भारद्वाज ने बताया कि टीम सुबह कैथल पहुंची थी। शहर में विभिन्न स्थानों का दौरा करके डंपिंग प्वाइंट व जवाहर पार्क में भी गईं। टीम ने शहर में साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण सहित डंपिंग स्टेशन में तीन शेड बनाने व अन्य सुधार के लिए निर्देश जारी किए हैं।