फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

लौट आई ठंड, खुश हो गए किसान

Sat, 13 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 13 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से छाए बादलों के कारण तापमान में करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और हल्की बूंदाबांदी के कारण यह गिरावट आई है जिसे फसल के लिए ठीक बताया जा रहा है। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर हो गया था जिस कारण गेहूं की फसल शीघ्र पकने की आशंका थी।
विज्ञापन


इसी बीच पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और यहां छाए बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में भी कई बार छिट-पुट बूंदाबांदी हुई जिस कारण तापमान में ठंडक बनी रही। तापमान में आई यह गिरावट गेहूं की फसल के लिए ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन कोहरा छाया रहेगा। 16 फरवरी को फिर से बूंदाबांदी के आसार बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed