फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

खुशनसीब होते हैं वो जो दादा-दादी के साथ खिलते हैं

Thu, 29 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 29 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसडी स्कूल में बुधवार को हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी भी स्कूल में पहुंचे। विद्यालय में कुछ अलग ही फिजा थी। यहां केजी के सोनू के साथ उसकी दादी भी स्कूल आई थी।
विज्ञापन


स्कूल के ग्राउंड में आयोजित इस गैर कार्यक्रम में सबसे पहले मंत्रोचारण के साथ बुजुर्गों का औपचारिक अभिनंदन किया गया। एसडी सभा के प्रधान रविंद्र बिंदलिश बोलने खड़े हुए तो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे लोग बड़े खुशकिस्मत होते हैं जो अपने दादा दादियों के हाथों में पलते बढ़ते हैं।
विज्ञापन


उनसे राजा रानियों की कहानियां सुन सुनकर जीवन के सबक सीखते हैं। उन्होंने कहा कि आज का बचपन तो बस इंटरनेट और टीवी का गुलाम होकर रह गया है। स्कूल की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर ने बच्चों को सीख दी कि हर रोज कम से कम एक घंटा अपने बुजुर्गों के पास जरूर बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे खूब बातें करें। दुख सुख पूछें और अगर वे बीमार हैं तो उनकी खूब देखभाल करें। प्रिंसिपल ने बच्चों को इस बात की शपथ भी दिलाई कि वे अपने बुजुर्गों का कहना मानेंगे और उनका सम्मान करेंगे।


बेटे से ज्यादा पोते से लगाव
कार्यक्रम में शामिल होने आए बुजुर्ग भी आज खूब मस्त मूड में थे। अजमेर सिंह सैनी बोले कि जिस तरह साहूकार को मूलधन से ब्याज प्यारा होता है उसी तरह बाप को अपने बेटे से ज्यादा लगाव पोते से होता है। नए दौर की पढ़ाई की व्यस्तता ने दादा पोते के इस रिश्ते को प्रभावित किया है। एसडी स्कूल ने आज बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम करके इस रिश्ते में गर्माहट बहाल कर दी है। मोती राम बोले बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जानी चाहिए तभी तो वे रिश्तों की अहमियत समझेंगे और बड़ेे बूढ़ों का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed