फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

हिमालय पर तिरंगा फहराने के लिए चाहिए 25 लाख

Sat, 06 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 06 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
news-ktl
पाई के विक्रम सिंह को हिमालय पर तिरंगा फहराने के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत है। नेपाल की एक कंपनी ने विक्रम सिंह को हिमालय की माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए चयनित कर दिया है, जिस पर लगभग 25 लाख रुपये का खर्च आएगा लेकिन विक्रम के पास इतने पैसे नहीं हैं। उसने प्रदेश सरकार, सांसद, हलका विधायक, मुख्यमंत्री के ओएसडी आयुष मंत्रालय, टाटा स्टील, जिला प्रशासन से लेकर सामाजिक संस्थाओं से भी सहायता की गुहार लगाई है लेकिन अब तक मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है। मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा है। बचपन में ही संकल्प लिया था कि माउंट एवरेस्ट पर एक दिन देश का तिरंगा लहराकर गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा लेकिन आर्थिक तंगी इस रास्ते में रोड़ा बन गई है।
विज्ञापन


विक्रम ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों के साथ देश का नाम रोशन करने वाले पर्वतरोहियों को पुरस्कार देकर उच्च पदों से नवाज रही है, जबकि दूसरी तरफ उसकी तरफ ध्यान देना तो दूर की बात उसकी बात भी नहीं सुनी जा रही है। विक्रम सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से अपने सपने को साकार करने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए पांच लाख
विक्रम सिंह ने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए नेपाल की जिस कंपनी ने उसका चयन किया है, उसने रजिस्ट्रेशन फीस पांच लाख रुपये निर्धारित की है लेकिन वह इतनी फीस भरने में भी असमर्थ है।


सीएम से करेंगे बात : विधायक
विक्रम सिंह ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ विधायक प्रो. दिनेश कौशिक से मिला था। विधायक ने मदद करने का भरोसा दिया था है। इस बारे में विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि विक्रम सिंह की मांग के बारे में सीएम से बात की जाएगी। प्रयास रहेगा कि विक्रम की हरसंभव मदद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed