फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Center and state governments taking decisions in the interest of farmers: Mahesh

किसानों के हित में फैसले ले रही केंद्र व प्रदेश सरकार : महेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Center and state governments taking decisions in the interest of farmers: Mahesh
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
कैथल। जिला भाजपा कार्यालय ‘कपिल कमल’, कैथल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कैथल की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार फैसले ले रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों को केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि किसान हित को अपनी नीतियों के केंद्र में रखकर लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। हरियाणा के किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के सम्मान और स्वाभिमान को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर कैथल भाजपा जिला महामंत्री जंगीर सिसला व मुनीष शर्मा, किसान मोर्चा भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष संजय सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed