{"_id":"6a9095cd57b998d9690f34f6","slug":"probationer-patwari-not-back-to-work-even-after-warning-of-termination-of-service-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154351-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेवा समाप्ति की चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे 79 प्रोबेशनर पटवारी, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेवा समाप्ति की चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे 79 प्रोबेशनर पटवारी, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
पटवार भवन में पटवारी कार्यालयों पर लटकते ताले। संवाद
कैथल। भू-अभिलेख निदेशालय की चेतावनी के बाद भी पटवारी काम पर नहीं लौटे। निदेशालय ने कुछ समय पहले ही पोस्टिंग लेने वाले नए पटवारियों को वीरवार को काम पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी थी लेकिन उसके बावजूद नए पटवारी काम पर नहीं लौटे। हालांकि इसके कारण राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार व नायब तहसीलदार के माध्यम से सभी नए 79 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
प्रदेश में 2600 और कैथल में 79 अंडर ट्रेनिंग पटवारियों को कुछ समय पहले ही पोस्टिंग दी गई थी और उनका अभी प्रोबेशन पीरियड चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पटवार भवन में पटवारी कार्यालयों पर वीरवार को भी ताले लटकते मिले। वीरवार को भी नए पटवारियों ने दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पुराने पटवारियों व कानूनगो के साथ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दूसरी तरफ पटवारियों की हड़ताल के कारण आमजन की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को भी पटवार भवन में कार्यालयों पर ताले लटकते मिले। हालांकि पहले की तुलना में हड़ताल के कारण लोग अब कार्यालयों में कम संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन जिन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं है, वे अब भी इस उम्मीद में कार्यालयों में आते हैं कि उनके काम हो जाएं। वीरवार को पटवारी कार्यालय के बाहर गांव धौंस से कृष्णा देवी, शक्ति नगर से सुरेश कुमार व अर्जुन नगर से रमेश भी इसी उम्मीद में खड़े थे लेकिन उन्हें वहां ताला लटकते दिखाई दिए और निराश लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीएलओ बार-बार फोन कर डोमिसाइल मांग रहा है लेकिन यहां कोई हस्ताक्षर करने वाला ही नहीं है तो डोमिसाइल कैसे बनेगा।
विज्ञापन
200 से 250 जमाबंदी नकल, 150 से 200 रजिस्ट्री व इंतकाल के काम अटके
पूरे जिले में रोजाना करीब 1000 प्रमाणपत्र जारी होते थे लेकिन सात दिनों की हड़ताल के कारण ये नहीं बन सके हैं। इसी तरह रोजाना 200 से 300 से लोन उतारने चढ़ाने, 200 से 250 जमाबंदी नकल, 150 से 200 रजिस्ट्री व इंतकाल चढ़ाने के काम होते थे। हड़ताल के कारण अब ये लंबित कार्यों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बेनतीजा रही चंडीगढ़ में हुई बैठक
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की भू-अभिलेख निदेशालय चंडीगढ़ में हुई बैठक भी बेनतीजा रही। एसोसिएशन के कैथल के जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने बताया कि कई मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। निदेशालय ने ऑटो म्यूटेशन सॉफ्टवेयर में हर जरूरी सुधार की बात कही है लेकिन जब तक ये नहीं हो जाते हैं, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए दो दिन का समय मांगा है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती हड़ताल और धरने जारी रहेंगे। वीरवार को धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के महासचिव बलविंद्र मटौर ने की। उन्होंने कहा कि पटवारी नए हों या पुराने सरकार की ओर से सुधार के नाम पर उठाए जा रहे कदमों से परेशान हैं और सभी एकजुट हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल और धरने जारी रखेंगे।
विभाग की तरफ से निर्देशों के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले सभी नए 79 पटवारियों को तहसीलदार व नायब तहसीलदार के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग के निर्देशानुसार ही अब आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रविंद्र हुड्डा, तहसीलदार, कैथल।