फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

भूकंप आया तो मिट्टी के ढेर में तब्दील हो जाएगा शहर

Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर में बिना किसी रोक-टोक के बेसमेंट बनाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर स्थित अधिकतर व्यवसायिक स्थलों के अलावा अब तक तो घरों में भी लोग बेसमेंट बनवाने लगे हैं। यह सब काम नगर परिषद से अनुमति लिए बिना हो रहा है। यदि हल्का सा भी भूकंप आया तो पूरा शहर भरभरा कर ढह जाएगा। इससे नुकसान कितना होगा, इसका शायद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे हुए है। नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में सभी मुख्य मार्गों करनाल रोड, अंबाला रोड, ढांड रोड समेत पुराने शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का दोबारा निर्माण करते हुए साथ में बेसमेंट बनाए जा रहे हैं। इसमें नियमों को बिल्कुल दरकिनार किया जा रहा है। बेसमेंट बनाने के लिए सरकार की ओर से एक फार्मूला तय किया हुआ है लेकिन इसका कोई पालन नहीं करता।
विज्ञापन


ऐसा क्यों हो रहा
एडवोकेट मुकेश निरवानी ने कहा कि शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से बेसमेंट क्यों बन रहे हैं। प्रशासन को इनकी ओर ध्यान देना चाहिए। इससे न केवल बेसमेंट बना रहे मालिक का नुकसान है बल्कि आस-पड़ोस के लोगों का भी नुकसान होने का अंदेशा है। जो लोग अनुमति लेकर बना रहे हैं, परिषद के अधिकारी उनमें नियमों की पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद और दूसरों के लिए खतरनाक
प्रो. डा. राजेंद्र ढुल ने कहा कि चंडीगढ़ सहित बड़े शहरों में बेसमेंट के कारण बड़े हादसे हो चुके हैं। हमारे शहर में बेसमेंट अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं। यदि भूकंप आया तो न जाने कितना नुकसान होगा। बिना भूकंप के भी ये आस-पड़ोस के लोगों के लिए खतरनाक हैं।


बेसमेंट बनाने के लिए नगर परिषद से अनुमति लेना जरूरी है। परिषद के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है कि शहर में कितने लोगों ने बेसमेंट बनाए हैं। हर साल तीन सौ से चार सौ नक्शे पास होते हैं। इन्हीं में बेसमेंट भी हो सकते हैं। जहां खतरा होने का अंदेशा रहता है वहां नोटिस जारी किया जाता है। अवैध रूप से बेसमेंट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ब्रिजेश हुड्डा, भवन निरीक्षक, नगर परिषद कैथल।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed