{"_id":"bf5db62b892b66fc75dfd5fe3a059037","slug":"news-ktl-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अब से मासिक पेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अब से मासिक पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई खेल नीति में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। अब इंटरनेशनल खिलाड़ियों को मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है।
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में व्यायाम शालाएं स्थापित करने जा रही है। डीसी के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि नई खेल नीति में एकलव्य अवार्ड के तहत जूनियर खिलाड़ियों के लिए एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।
महाराणा प्रताप अवार्ड के तहत पुरुष खिलाड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के तहत महिला खिलाड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए भी 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ठ अवार्ड के तहत प्रशिक्षकों के लिए 2 लाख रुपये, विक्रमादित्य अवार्ड के तहत रेफरी और जजों के लिए 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
खिलाड़ियों का होगा बीमा
शिक्षक अवार्ड के पीटीआई, डीपीई, शारीरिक शिक्षक के लिए एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान नई खेल नीति में किया गया है। इस नीति में ओलंपिक, एशियन खेलों, कॉमनवेल्थ, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं राष्ट्रीय खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि की गई है। खेल के दौरान खेल दुर्घटना होने की स्थिति में खिलाड़ियों का बीमा करवाए जाने का भी प्रावधान नई खेल नीति में किया गया है।
कुमार दंगल में मिलेंगे 51 हजार रुपये
अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ी को 2100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार राज्य स्तरीय कुमार दंगल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 31 हजार रुपये तथा तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय केसरी दंगल में प्रथम विजेता को एक लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को एक लाख रुपये तथा तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।