फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

डेंगू से वृद्धा की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 29 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप शहर में चंदाना गेट के साथ-साथ कालोनियों फैल गया है। सरगोधा कालोनी में एक बुजुर्ग महिला मौत हो गई। जबकि इस कालोनी में दर्जनों लोगों को डेंगू है। मृतक महिला के बेटे को भी फोर्टिज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के कारण बुधवार को नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल के नेतृत्व में 15 पार्षदों ने डीसी केएम पांडुरंग से मिलकर शहर में फॉगिंग करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने बताया कि सरगोधा कालोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला कमलेश देवी पत्नी सुशील कुमार की डेंगू के प्रभाव के कारण मौत हो गई है। वे 58 साल की थीं। उसका पुत्र रजनीश भी फोर्टिज अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


उसकी प्लेटलेट्स कम होकर 10 हजार रह गए हैं। इसके अलावा इस कालोनी में 20 से अधिक लोग अभी भी अस्पतालों में दाखिल हैं। शहर के चंदाना गेट सहित कई इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर वे डीसी से मिले। उनसे शहर में फॉगिंग करवाए जाने की मांग की है। डीसी ने सीएमओ से बात करके शहर में दो मशीनों से फॉगिंग करवाए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रखी पार्षदों ने मांगें
1. शहर में डेंगू बुरी तरह से फैला हुआ है। तुरंत प्रभाव से पूरे शहर में फॉगिंग करवाई जाए।

2. शहर में फरवरी माह के बाद से कोई बुजुर्ग पेंशन नहीं बनीं। जिस कारण लोग पार्षदों से मिल रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

3. शहर में सभी वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। प्रत्येक वार्ड में सरकार से विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि दिलवाई जाए। इस तरह से शहर में 3 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट सरकार से मंजूर करवाई जाए।

ये पार्षद शामिल थे
डीसी से मिलने के लिए गए पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष रणबीर सैनी, सुरेंद्र रांझा, दरबारा नैन, कृष्ण गांधी, महेंद्र ढुल, टेकचंद, राजेश बिट्टू, जोगेंद्र सैनी, सुल्तान सिंह सहित करीब 15 पार्षद थे।

डीसी ने दिए तुरंत कार्रवाई आदेश
डीसी केएम पांडुरंग ने पार्षदों की मांग पर सीएमओ से बातचीत करके 2 मशीनों की सहायता से शहर में फॉगिंग करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड से बात कर शहर में लंबित पेंशन मामलों में कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, ग्रांट की मांग पर आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में सरकार तक नगर परिषद की मांग पहुंचा देंगे।


शहर में किस एरिया में डेंगू फैला हुआ है, पता लगवाया जा रहा है। जहां भी ज्यादा प्रभाव है, वहां फॉगिंग करवाई जाएगी। लोग अपने घरों में खड़े पानी को लेकर सतर्क रहें। घरों में अनावश्यक पानी खड़ा न होने दें। बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डा. वंदना भाटिया, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed