{"_id":"1f7b8855a7b4ccf2a9c74e9481fb3ee8","slug":"news-empect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर..
कैथ्ाल/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो साल में ही बदहाल हो रहे शहीद उधम सिंह पार्क की आखिरकार नगर परिषद ने सुध ले ही ली। अमर उजाला ने इस संबंध में 30 नवंबर को समाचार प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने पार्क में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। पार्क में सभी पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई करके उनमें पानी दिया गया है। साथ ही टूट गई लाइटों की मरम्मत पर भी काम शुरू किया गया है।
समाचार में 70 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क की बदहाली को उजागर किया गया था। शहर की कई कालोनियों में लोगों को पार्क की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस पार्क का निर्माण किया गया था। जिसमें शहीद उधम सिंह सहित कई बड़े शहीदों की प्रतिमाएं लगाए जाने के साथ-साथ गजीबों के अलावा पेड़ पौधे लगाए गए थे। अत्याधुनिक लाइटों से यह पार्क इस एरिया में लोगों के लिए बड़ी राहत बन गया था। सुबह शाम यहां सैर करने के लिए भीड़ उमडने लगी थी।
विज्ञापन
लेकिन दो साल में ही नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह उजाड़ हो चला था। इस पार्क में लगाए गए पेड़-पौधे सूख गए हैं। वहीं, पीने के पानी तक का प्रबंध न होने के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही थीं। पार्क में पशु भी बेरोक-टोक विचरने लगे थे।
विज्ञापन
पार्क में दो कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो पार्क की देखभाल करेंगे। पेड़-पौधों की कंटाई-छंटाई सहित सारी व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
एसके गोयल, ईओ, नगर परिषद।