फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly married women show special enthusiasm for Lohri

Kaithal News: नवविवाहित महिलाओं में लोहड़ी को लेकर दिखा खास उत्साह

Mon, 05 Jan 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Jan 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Newly married women show special enthusiasm for Lohri
महक प्रीत
- कैथल। पंजाबी संस्कृति का प्रमुख पर्व लोहड़ी नवविवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। जिले में इस वर्ष भी लोहड़ी को लेकर नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं पर्व की तैयारी में जुटी हुई है। उनका मानना है कि घर-आंगन में पारंपरिक सजावट, लोकगीतों की गूंज और ढोल की थाप माहौल को उल्लासमय बना देती है। नवविवाहित महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सजती हैं और पूरे उत्साह के साथ लोहड़ी की रस्में निभाई जाती हैं। लोगों ने बताया कि लोहड़ी जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हैं। नवविवाहित महिलाओं की भागीदारी से इन परंपराओं को नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन



बाॅक्स
- मुस्कान
ने बताया कि लोहड़ी उनके जीवन का पहला बड़ा पारिवारिक त्योहार है, जिसे लेकर उनमें कई दिनों से उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि ससुराल में पहली लोहड़ी मनाना अपने आप में एक अलग अनुभव है। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें लोहड़ी की परंपराओं के बारे में बताया कि रीति-रिवाजों के अनुसार तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित कर अग्नि के चारों ओर फेरे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


- महक प्रीत
ने कहा कि लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार को जोड़ने का माध्यम है। ससुराल पक्ष की ओर से नवविवाहित महिलाओं को उपहार, चूड़ियां और वस्त्र भेंट किए जाते हैं। महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और एक-दूसरे को बधाई देती हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी मिलकर पर्व का आनंद लेते हैं।

महक प्रीत

महक प्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed