{"_id":"6799351bfd1634c9360578bc","slug":"newly-formed-akal-panthak-morcha-claims-support-of-25-independent-winners-kaithal-news-c-18-1-knl1004-569637-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवगठित अकाल पंथक मोर्चा ने किया 25 निर्दलीय विजेताओं के समर्थन का दावा\n\n\n\n\n\n\nनिर्दलीय विजेताओं के समर्थन का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवगठित अकाल पंथक मोर्चा ने किया 25 निर्दलीय विजेताओं के समर्थन का दावा निर्दलीय विजेताओं के समर्थन का दावा
Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक नवगठित अकाल पंथक मोर्चा की बैठक पांच घंटे चली। हालांकि बैठक में प्रधानगी को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। बैठक में शामिल मोर्चा के सदस्यों ने 25 निर्दलीय विजेताओं के समर्थन का दावा किया है। इस बैठक में 19 सदस्य ही शामिल हुए।
शहर के अंबाला रोड स्थित एक निजी पैलेस में मंगलवार को चुनाव जीते निर्दलियों के संगठन अकाल पंथक मोर्चा ने बैठक की। बैठक के बाद निर्दलीय सदस्य प्रकाश सिंह साहूवाला ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई। कहा कि उनके पास 25 सदस्य हैं और उनका परिवार पूरा हो गया है। उन्होंने अन्य दलों से भी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को भी एकजुट होने का आह्वान किया। साहूवाला ने कहा, जीत दर्ज करने वाले सभी सदस्य एक साथ आकर सिख समाज की आवाज उठाने के साथ गुरुघरों की सेवा करें। उन्होंने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि जो सदस्य उनके साथ आते हैं वह इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वे दूसरे दलों का टैग उतारकर आएं।
विज्ञापन
मालूम हो कि अकाल पंथक मोर्चे का गठन जगदीश सिंह झींडा,दीदार सिंह नलवी, जत्थेदार बलदेव सिंह दादूवाल व बलदेव सिंह कायमपुरा गुटों के प्रधानगी के दावे की चुनौती से निपटने के लिए किया गया है। चुनाव में इन चार गुटों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे परंतु 40 में 22 निर्दलियों के जीतने से सभी की उम्मीदों को झटका लगा था। सभी गुटों की नजर निर्दलीय विजेताओं पर टिकी हुई है। इसे देखते हुए निर्दलियों ने रविवार को यहां हुई एक बैठक में अकाल पंथक मोर्चा का गठन कर प्रधानगी के पद के लिए दावेदारी मजबूत की है।
विज्ञापन