फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly appointed officers honored

Kaithal News: नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Mon, 11 Dec 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed officers honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग में रविवार को जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रणदीप कौल ने कहा कि कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बलबूते पर ही संगठन को कम समय में अधिक मजबूती मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों और उनके द्वारा सरकार में किए गए आमजन के हित के कार्यों को हर घर में हर व्यक्ति को बताएं। इससे संगठन में लोग जुड़ेंगे और जजपा के साथ मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों में भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी प्रकोष्ठों की जिला स्तरीय ओर हल्का स्तरीय कार्यकारिणी के बारे में भी विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष रणदीप कौल ने कहा कि जजपा ने हमेशा युवा वर्ग के हितों की आवाज बुलंद करने का काम किया है। इससे युवा वर्ग इस पार्टी व पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतविंदर राणा, प्रीतम कोलेखा, कैप्टन बलजीत मोर, हल्का प्रधान प्रेम ग्योंग, सुभाष सिसला, अशोक हरिगढ़, सतबीर मलिक, अनिल चौधरी, चंद्रभान दयोरा, जगदीश दुब्बल, बलविंद्र जसवंती, जयवीर ढांडा, दर्पण मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसमेर तितरम उर्फ पप्पू बने इनेलो खेल प्रकोष्ठ के कैथल जिलाध्यक्ष

कैथल। इनेलो खेल प्रकोष्ठ का जिला कैथल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी जसमेर तितरम उर्फ पप्पू को नियुक्त किया है। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला एवं अभय सिंह चौटाला ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जसमेर तितरम उर्फ पप्पू की नियुक्ति पर इनेलो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व साथियों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी।

अपनी नियुक्ति पर इनेलो खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसमेर तितरम उर्फ पप्पू ने इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला एवं अभय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किय। जसमेर ने कहा कि इनेलो हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेधरी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करते हुए हर वर्ग के लोगों को इनेलो की नीतियों से घर-घर जाकर अवगत करवाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। पजनता समझ चुकी है कि उनके हित सिर्फ इनेलो में ही सुरक्षित है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। संवाद

नरेंद्र सीड़ा उर्फ काका बने इनेलो के शहरी अध्यक्ष

गुहला-चीका। इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र सीड़ा उर्फ काका को पार्टी का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया। नरेंद्र सीड़ा की नियुक्ति पर उनके समर्थकों में खुशी है। अपनी इस नियुक्ति पर नरेंद्र सीड़ा ने इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, पार्टी महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष राजा राम माजरा का आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed