{"_id":"628be7da11773b07c826ba7c","slug":"newly-appointed-dc-dr-sangeeta-took-over-kaithal-news-knl1091664185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त डीसी डॉ. संगीता ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त डीसी डॉ. संगीता ने संभाला पदभार
विज्ञापन
02-कैथल। कार्यभार संभालते ही लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करेते हुए डीसी डॉ. संगीता त?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नवनियुक्त डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि डॉ. संगीता तेतरवाल 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। कैथल डीसी के तौर पर नियुक्ति से पहले वे नगर आयुक्त सिरसा, चरखी दादरी तथा भिवानी में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में इनका स्थानांतरण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक से कैथल डीसी के तौर पर हुआ है।
अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए डॉ. संगीता ने कहा कि वे डीसी के तौर पर कैथल जिला में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर देंगी। साथ ही वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगी और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाएंगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और साथ ही कार्यालयों के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन
डीसी ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कार्यभार संभालते ही लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीसी कार्यालय की सभी ब्रांचों, एडीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, नगराधीश कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय, जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला खजाना अधिकारी कार्यालय, सरल केंद्र, वीसी रूम जैसे कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए तथा आमजन से मौके पर ही फीडबैक लिया।