फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New Station House Officer Harpal Singh has assumed charge.

Kaithal News: नए थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
New Station House Officer Harpal Singh has assumed charge.
राजौंद के नए थाना प्रभारी हरपाल सिंह।
राजौंद। राजौंद थाना में सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले कैथल सिटी थाना में हरपाल सिंह अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने अनुभव व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब राजौंद में उनकी नियुक्ति से लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाएगा। पूर्व थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा का तबादला फरीदाबाद हो चुका है जिसके बाद यह जिम्मेदारी हरपाल सिंह को सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद एसआई हरपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजौंद के नए थाना प्रभारी हरपाल सिंह।

राजौंद के नए थाना प्रभारी हरपाल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed