फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   new railway station, inogration, sansad saini, kaithal

इंतजार हुआ खत्म, शुरू हुआ कैथल रेलवे स्टेशन

Sat, 01 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 01 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
new railway station, inogration, sansad saini, kaithal
राजकुमार सैनी ने दिखाई स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कई सालों के बाद आखिरकार आधे शहर की समस्या दूर हो गई और कैथल का नया रेलवे स्टेशन शुरू हो गया। सांसद राजकुमार सैनी ने सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली यात्री गाड़ी को इस स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया। वहीं लंबे समय से शुरुआत की इंतजार कर रहे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव शुरू होने पर लोगों ने सांसद का आभार जताया।
विज्ञापन


लंबी जद्दोजहद के बाद पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने लोगों की मांग पर नए रेलवे हॉल्ट को स्वीकृत करवाया था। इसके बाद इसका निर्माण हुआ। बाद में कभी नाम को लेकर तो कभी टिकट छपने को लेकर इसका शुभारंभ नहीं हो पाया। कई माह तो नगर परिषद के रास्ते को लेकर विवाद रहा। इसके बाद मौजूदा सांसद राजकुमार सैनी ने रेल मंत्रालय तक स्टेशन के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शुक्रवार को ही स्टेशन की शुरुआत की मंजूरी ली। इसके बाद शनिवार सुबह स्टेशन का शुभारंभ करने के लिए सांसद पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं सहित शहर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली यात्री गाड़ी 54037 को प्रात: 9 बजकर 40 मिनट पर नया कैथल स्टेशन पर ठहराव करवाया तथा इस गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पहली टिकट दयाराम ने खरीदी
नया रेलवे हाल्ट शुरू होने पर व पहली टिकट लेने के लिए लोगों में होड़ थी और सुबह से ही लोग लाइन में लगे थे। पहली टिकट कैथल से नरवाना की दयाराम ने खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए 27 अंडर पास को मिली है मंजूरी
सांसद सैनी ने इस अवसर पर कहा कि इस मामले को उन्होंने 2 बार संसद में उठाया। साथ ही रेल मंत्री से भी मुलाकात की। अब पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर कैथल जिले के लोगों को बड़ी सौगात मिली है, इसके लिए वे कैथल वासियों को बधाई देते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलवे मंत्री का धन्यवाद करते हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 27 रेलवे अंडर पास की भी मंजूरी मिली है। अब उनका प्रयास रहेगा कि कैथल से सीधे ट्रेन हरिद्वार जाए। उन्होंने अभी पिछले लोकसभा सत्र में ही कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डोमेस्टिक एयर पट्टी बनाए जाने की मांग की है। क्योंकि कुरुक्षेत्र का नाम विश्व मानचित्र पर है और विदेशी पर्यटक भी कुरुक्षेत्र आना चाहते हैं, लेकिन कोई एयर पट्टी नहीं होने से यहां तक नहीं पहुंच पाते। विदेशी पर्यटक सीधे दिल्ली या चंडीगढ़ जाते हैं। पीएम से उन्होंने मांग की है कि कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां पर हवाई एयर पट्टी की आवश्यकता है। वहीं सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार पर 297 करोड़ खर्च होने का प्रावधान है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, सुरेश गर्ग नौच, रेलयात्री कल्याण समिति के प्रधान कर्मचंद जिंदल, रेलवे के अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल अभियंता एमके कामरा, सहायक मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अजय कुमार, वाणिज्यिक निरीक्षक केके प्रसाद, वरिष्ठ सेक्शन अभियंता मंदीप सिंधु, हरप्रीत, जेबी अरोड़ा, सतपाल गुप्ता, संतोष गोयल, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, अश्विनी हृतवाल, संजय, बलवंत जाटान, मा. धौलिया चौशाला, पवन शर्मा, चरणजीत, ज्योति गोयल, राजीव राणा, अनिल सैनी, श्याम मांडी, बुधराम जांगड़ा, धर्मबीर सैनी, विजय भारद्वाज, संदीप सैनी, कपिल सिरोही, रामनाथ सैनी, देवराणा पाडला, हुक्मचंद सैनी, सत्यवान कश्यप, अश्वनी हृतवाल, दीपू सैनी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये गाड़ी रुकेंगी यहां
कैथल रेलवे हॉल्ट पर ठहराव करने वाली गाड़ियों में 74014 कुरूक्षेत्र-दिल्ली वाया नरवाना, 54037 कुरुक्षेत्र-जींद, 54039 कुरुक्षेत्र-जींद, 54041 कुरुक्षेत्र-जींद तथा 54047 कुरुक्षेत्र-जींद के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली यात्री गाड़ियों में 54038 जींद-कुरुक्षेत्र, 54040 जींद-कुरुक्षेत्र, 54042 जींद-कुरुक्षेत्र, 54048 जींद-कुरुक्षेत्र तथा 74013 कुरुक्षेत्र-दिल्ली वाया नरवाना यात्री गाड़ियां शामिल हैं।


इन कालोनियों के लोगों को होगा फायदा
स्टेशन के शुरू होने पर लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, हुडा सेक्टर 18, 19, 20, करनाल रोड पर स्थित मायापुरी, शहीद भगत सिंह कालोनी, फ्रेंडस कालोनी, न्यू करनाल रोड, दर्जनों कालोनियों, ढांड रोड की कालोनियों, अंबाला रोड पर स्थित दर्जन भर कालोनियों के अलावा शहर के काफी बड़े हिस्से को लाभ होगा। लोगों को अब पुराने स्टेशन से उतरकर इन कालोनियों तक पहुंचने में समय व धन दोनों खर्च करने पड़ते थे। लेकिन लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर सहित दर्जन भर कालोनियां यहां से पैदल अंतराल पर ही स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed