फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New infected case of dengue found again

Kaithal News: फिर मिला डेंगू का नया संक्रमित केस

Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
New infected case of dengue found again

विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को डेंगू का एक नया संक्रमित केस मिला है। इस प्रकार अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यह संक्रमित केस डिफेंस कॉलोनी कैथल में मिला है। उसको जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन में भर्ती करवाया गया है।

उधर, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के आठ हजार 565 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 15 जगहों पर लार्वा मिला है। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया गया। दूसरी ओर 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अब सोमवार को आएगी।
विज्ञापन


अब तक 2730 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2288 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि शनिवार को जिले के गांव बरसाना में डेंगू का एक संक्रमित केस मिला है। इस मरीज को जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed