फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New grain market, trouble due to piles of straw on the surrounding roads

नई अनाज मंडी, आसपास सड़कों पर भूसे के ढेर से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
New grain market, trouble due to piles of straw on the surrounding roads
18-कैथल। नई अनाज मंडी के बाहर मुख्य मार्ग पर लगा भूसे का ढेर व बीच बैठा बेसहार पशु। - फोटो : Kaithal
कैथल। नई अनाज मंडी व आसपास की सड़कों पर धान के भूसे के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण आने-जाने वाले सैकड़ों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आने वाले रमेश, कृष्ण कुमार, राजेश व संदीप ने बताया कि भूसा उठाने वाला कोई नहीं आ रहा। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि हवा चलने से यह दुकानों में आ रहा है। इससे आढ़तियों, किसान और मजदूरों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले सीजन में साथ ही भूसा उठाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा न होने से परेशानी आ रही है। रास्ता नहीं मिलने के कारण जाम की स्थिति भी बन रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क से भूसा उठाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से भूसे को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

आढ़ती बजरंग मित्तल ने कहा कि यह मार्केट कमेटी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बारिश के कारण भूसे से बदबू आ रही है। मंडी में बैठना भी मुश्किल भरा हो रहा है। प्रशासन को जल्द से जल्द भूस के ढेर उठाने चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती धर्मपाल का कहना है कि मंडी व सड़क पर भूस के ढेर लगे होने के कारण दोपहिया वाहन नहीं निकल पा रहे है। ठेकेदार को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। दुकानों के आगे भी बैठना मुश्किल भरा हो रहा है। बारिश के समय में तो भूसा के कारण पानी निकासी भी नहीं हो पा रही है।
किसान केसा राम ने बताया कि भूस में बेसहारा पशु खड़े रहते हैं। भूसा सडक़ पर पड़ा होने के कारण ट्रैक्टर व ट्राली निकालने में किसानों को परेशानी आ रही है। ट्रैक्टर कई बार भूस को टालने के चक्कर पर सडक़ से नीचे उतर जाता है और धंस जाता है।

किसान साहिल चहल ने बताया कि भूसा नहीं उठाया जा रहा है। दो महीने से मंडी में इस कबाड़ ने परेशान किया हुआ है। कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके है, लेकिन प्रशासन का अधिकारी काई सुनने के लिए नहीं आ रहा है।
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि एक दो दिन में फूंसा को उठवा दिया जाएगा। आढ़ती, किसानों व दुकानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed