फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New committee constituted to investigate fake report of Corona

कोरोना का फर्जी रिपोर्ट की जांच के लिए नई जांच कमेटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
New committee constituted to investigate fake report of Corona
कोरोना का फर्जी रिपोर्ट की जांच के लिए नई जांच कमेटी गठित
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामने आई थी फर्जी जांच रिपोर्ट
एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कोरोना की फर्जी जांच रिपोर्ट मिलने के मामले में विभाग ने अब तीन सदस्यीय नई जांच समिति का गठन किया है। जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी होगी। पहले बनाई गई जांच समिति में से एक चिकित्सक ने बताया जा रहा है कि अपना नाम वापस ले लिया था।
विदित रहे कि जिला अस्पताल में एक व्यक्ति कोरोना की फर्जी जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचा था। जिसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परख लिया और इस मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी थी। इसके बाद इसके लिए तीन दिन पूर्व जांच कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें से बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर ने नाम वापस ले लिया था। अब इस मामले की जांच के लिए डा. रेनू चावला, डा. मीनाक्षी गोयल व डा. राकेश मित्तल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

पीएमओ डा. शैलेंद्र शैली का कहना है कि मामले की जांच के लिए कमेटी का वीरवार को गठन किया गया है। एक सप्ताह में कमेटी की रिपोर्ट आएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed