फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New buses were not available, when old ones came they were also bad.

Kaithal News: नई बसें नहीं मिलीं, पुरानी आईं तो वे भी खराब

Thu, 26 Dec 2024 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
New buses were not available, when old ones came they were also bad.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज के कैथल डिपो को इस साल नई बसें नहीं मिल सकीं। दूसरी ओर जो पुरानी बसें मिली तो वे भी ज्यादातर खराब रहीं।

इस साल विभाग के आदेशों के तहत बीएस छह तकनीक की नई बसों को झज्जर डिपो में भी भेज दिया गया। उनके बदले में कैथल डिपो को 48 बसें मिली हैं। इनमें ज्यादातर बसें रास्तों में खराब हो जाती हैं, ऐसी शिकायतें मिलीं।

सबसे उल्लेखनीय बात, इन बसों की वैलिडिटी वर्ष 2025 के अंत तक है। यानी नए वर्ष में ये कंडम हो जाएंगी। वहीं, डिपो को खराब बसें मिलने के बाद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा परिवहन के क्षेत्र में अन्य कोई बड़ी परियोजना की सौगात भी नहीं मिल पाई है। वहीं, राहत की बात यह रही कि इस साल रोडवेज की एक भी बस कंडम घोषित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल बसें मिलने से टूटा था रिकाॅर्ड ः पिछले वर्ष 2023 में लगातार 10 साल का रिकॉर्ड टूटा था, क्योंकि इस वर्ष में सबसे अधिक 90 बसें कैथल डिपो में शामिल हुई थी जबकि अंतिम समय में वर्ष 2013 में सबसे अधिक 10 बसें कैथल डिपो के बेड़े में शामिल हुई थी। परंतु इस साल जरूरत के अनुसार बसें न मिलने से ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन कम हुआ है। वहीं, इस साल डिपो में शामिल हुई बीएस छह तकनीक की 96 में से 48 बसों के झज्जर डिपो में जाने के बाद यहां पर फिर से बीएस छत तकनीक की बसें कम हो गई हैं। ऐसे में कई लंबे रूट पर भी बसों का संचालन कम हो गया है। इसमें जयपुर, पठानकोट सहित सहारनपुर का रूट शामिल हैं।


रोडवेज के कैथल डिपो में इस साल नई बसें नहीं आई। परंतु इस समय डिपो में प्र्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है। कैथल डिपो से जो बीएस छह तकनीक की 48 बसों कासे झज्जर डिपों में भेजा गया है। वह एनसीआर के क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से विभाग के निर्देशों पर भेजा गया है। सभी रूटों पर जरूर के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं हो रही है। -वीरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक, कैथल।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed