फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Neighbor youth arrested in child's murder

दस साल के मोहित की हत्या का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth arrested in child's murder
कैथल। फतेहपुर गांव में बालक मोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोस के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि युवक ने नाक और मुंह पर हाथ रखकर बालक की हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई है, पुलिस को अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गत छह फरवरी की रात 10 साल का मोहित रात्रि आठ बजे के बाद घर से लापता हो गया था। अगली सुबह उसका शव गांव के तालाब के निकट मिला था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया था। बुधवार की शाम सीआई-1 कार्यालय में मीडिया से बातचीत में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि थाना पूंडरी प्रभारी एसआई शिव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने फतेहपुर में नाबालिग लड़के की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में मृतक के पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय सावन उर्फ टिल्ला को गिरफ्तार किया है। कालोनी के लोगों ने बताया था कि बच्चे को आखिरी बार सावन के साथ ही देखा गया था। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने नाक और मुंह पर हाथ रखकर बच्चे की हत्या की है। वह उस बच्चे को खाली पड़े कमरे में लेकर गया था। डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम में कुकर्म जैसी बात सामने नहीं आई है। सावन ने बच्चे की हत्या क्यों की, इस पर पुरानी रंजिश जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई है। हत्या का कारण और अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed