फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NEET qualified youth will teach science and maths during the June holidays.

Kaithal News: जून की छुट्टियों में नीट उत्तीर्ण युवा पढ़ाएंगे विज्ञान और गणित

Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
NEET qualified youth will teach science and maths during the June holidays.
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गर्मियों की छुट्टियों को अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का माध्यम बनाया जाएगा। जिले के राजौंद खंड में जून माह के दौरान प्रेरणा कार्यक्रम के तहत एक विशेष शैक्षणिक पहल शुरू की जा रही है, जिसमें नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके युवा विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित पढ़ाएंगे।

शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह कोचिंग कैंप 5 जून से 25 जून तक चलेगा। 20 दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर झिझक को दूर करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। कक्षाओं में भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल

किया जाएगा। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को लेकर बनी कठिन धारणा को दूर करने के लिए नीट क्वालीफाई युवा न केवल पढ़ाई कराएंगे, बल्कि अपनी सफलता के अनुभव, रणनीतियां और शॉर्ट ट्रिक्स भी साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को स्कूल पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए सभी कक्षाएं सुबह के समय आयोजित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

युवाओं से मिलेगा सीधा मार्गदर्शन

प्रेरणा कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें पढ़ाने वाले शिक्षक पेशेवर ट्यूटर नहीं, बल्कि वही युवा हैं जिन्होंने हाल ही में नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। अपने ही क्षेत्र के सफल युवाओं से मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित होंगे। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि महंगे निजी कोचिंग संस्थानों के बीच यह मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण पहल गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed