फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NEET exam will be held on May 3, 1841 candidates will participate.

Kaithal News: तीन मई को होगी नीट की परीक्षा, 1841 परीक्षार्थी लेंगे भाग

Sat, 18 Apr 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
NEET exam will be held on May 3, 1841 candidates will participate.
कैथल। तीन मई को एनईईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन पर 1841 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी सभी हिदायतों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। डीसी अपराजिता शुक्रवार को इस संबंध में सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थीं। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीसी के बाद डीसी अपराजिता ने कहा कि इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित करवाए जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। साथ ही, केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की गहन जांच की जाए। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------

एसपी मनप्रीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि तलाशी आदि लेते समय नियमों का पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश न हो पाए। साथ ही मोबाइल आदि के प्रयोग के लिए जो भी निर्देश जारी किए गए हैं, उनका सख्ती से पालन किया जाए। डीसी ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा और केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों का आह्वान किया कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचें। ताकि परीक्षा से पहले की बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अन्य जांच प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें। देर होने पर परीक्षार्थियों को अवांछित स्थितियों का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल, पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल तितरम कैथल, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक गीता मंदिर कैथल तथा डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय कालेज गांव जगदीशपुरा कैथल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed