{"_id":"671d575d9a775f43d9041a3e","slug":"nearly-eight-lakh-mt-paddy-has-been-purchased-so-far-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507892-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब तक पौने आठ लाख एमटी धान की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब तक पौने आठ लाख एमटी धान की हुई खरीद
Sun, 27 Oct 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक किस्म के धान की आवक में तेजी आई है। जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करीब पौने आठ लाख टन मीटि्रक टन धान की फसल की खरीद हो चुकी है।
मुच्छल, 1718 व 1847 किस्म के धान की आवक हो रही है। शहर की मंडियों के साथ-साथ गुहला- चीका, सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद व कलायत की अनाज मंडियों में किसान बारीक धान लेकर आ रहे हैं, ऐसे में अब लगातार बारीक धान से भी मंडिया अटने लगी हैं।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 84 हजार 468 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाख 10 हजार 758 एमटी, हैफेड ने एक लाख 98 हजार 839 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 73 हजार 916 एमटी धान खरीदा है।
इसके साथ ही छह लाख 90 हजार 201 एमटी धान की उठान भी हो चुकी है। बताया कि 25 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में 10200 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड एक लाख 28 हजार 562 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 89 हजार 242 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 146, नई अनाज मंडी कैथल में 81 हजार 394 एमटी धान की खरीद हुई है।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 79 हजार 26 एमटी, कलायत मंडी में 12 हजार 563 एमटी, कौल में 10 हजार 649 एमटी, पाई मंडी में 11 हजार 868 एमटी, पूंडरी में 72 हजार 383 एमटी धान की खरीद हुई है। राजौंद में 10 हजार 835 एमटी, रामथली में 33 हजार 983 एमटी, सीवन मंडी में 25 हजार 742 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। डीएफएससी निशांत राठी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।