{"_id":"56e856a94f1c1bf7468b4570","slug":"nda-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के कोटे में प्रथम रहा शिव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के कोटे में प्रथम रहा शिव कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल डिफेंस अकादमी के गत दिवस घोषित हुए परिणाम में कैथल के शिव कुमार पुत्र रघुबीर ने अनुसूचित जाति कोटे में पहला स्थान हासिल कर कैथल जिले का नाम रोशन किया। सेना में जॉब के लिए ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। शिव कुमार एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का होनहार व पुरातन छात्र है। शिव कुमार के पिता रघुबीर सिंह बतौर गनमैन एक निजी कार एजेंसी में कार्यरत हैं। दो भाईयों एवं एक बहन में सबसे बड़े शिव कुमार ने इससे पहले आईटीबीपी की परीक्षा भी पास कर ली थी। जिसमें सब इंस्पेक्टर के लिए नियुक्ति हो चुकी है। लेकिन अब एनडीए की परीक्षा पास होने पर सेना में अधिकारी बनने का रास्ता साफ हो गया है।
एसएस बाल सदन स्कूल के प्रधानाचार्य रवि भूषण गर्ग ने बताया कि शिव कुमार ने नौवीं कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक तन्मयता एवं लगन से शिक्षा प्राप्त की है। उसके माता पिता और दादा-दादी का भरपूर सहयोग शिव कुमार को मिला है। एनडीए की परीक्षा पास कर उसने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। प्रारंभ से ही उसके मन में देश प्रेम की भावना भरी हुई थी।
वहीं शिव कुमार ने कहा कि उसका शुरू से ही सपना था कि वह बड़ा होकर देश की सेवा करे। साथ ही अपने माता पिता, प्रधानाचार्य और स्कूल का नाम रोशन करे। शिव कुमार को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिव कुमार के पिता रघुबीर सिंह ने बताया कि वे कैथल में ही एक कार कंपनी में बतौर गनमैन कार्यरत हैं। उनके बड़े बेटे ने यह सफलता हासिल कर गर्व का अनुभव करवाया है। इससे पहले वह आईटीबीपी की परीक्षा पास कर चुकी है। लेकिन अब सेना में अधिकारी बनने के लिए उसने एनडीए की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर राजरानी गर्ग, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, चौधरी मान सिंह, रघुबीर सिंह, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु गर्ग, अनिल धीमान, आशु बिन्दिलश, अनिल कैत मौजूद थे।