फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NDA games, expensive rail, expensive oil and the government fell in 27 days: Hooda

एनडीए का खेल, महंगी रेल, महंगा तेल और 27 दिन में सरकार फेल : हुड्डा

Mon, 23 Jun 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला/ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 23 Jun 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
NDA games, expensive rail, expensive oil and the government fell in 27 days: Hooda
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मेरे ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव सत्ताधारी पार्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़ती है। इसी कारण किसी और के नेतृत्व का सवाल ही नहीं बनता।

हां, बीरेंद्र सिंह सीएम होते तो उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता। हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला के आवास पर सोमवार शाम को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्हें सीएम पद से हटाए जाने की चौधरी बीरेंद्र सिंह की मांग के प्रशभन पर हुड्डा ने कहा कि उन्हें हरियाणा की जनता, हरियाणा के विधायक एवं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सीएम पद से नहीं हटा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन शायद उनका व्यक्तिगत विकास नहीं हुआ। जिस कारण व्यक्तिगत बयानबाजी से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा 14वें नंबर से देश भर में नंबर वन राज्य बना है।

यहां तेजी से विकास हो रहा है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा देश मेें अव्वल है। यहां 1.35 लाख रुपये प्रति व्यक्ति आय है।

जबकि वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं यूपी में गुजरात की 75 हजार रुपये प्रति आय बताते हुए नंबर वन बताया था। लोकसभा चुनाव के बाद लिए गए फैसले के अनुसार प्रदेश में 2 लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जा रही है।

जो लोगों तक कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाएगी। हुड्डा ने स्वीकार किया कि कुछ योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ नहीं पहुंचा, इस बारे में नीति बनाई जाएगी।

हर जगह सीएम, एमएलए या एमपी नहीं पहुंच सकता इसीलिए आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के हाथ में पॉवर दी जाएगी। विकास में भेदभाव के प्रश्न पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सभी जिलों में समान विकास हुआ है।

विकास में भेदभाव के आरोप निराधार हैं। विकास के बावजूद लोस चुनाव में हार पर हुड्डा ने कहा कि यह एक व्यक्ति विशेष के पक्ष में बने माहौल में सुनामी थी।

लेकिन सुनामी ज्यादा दिन नहीं टिकती। विधानसभा चुनाव में सुनामी आएगी, वह सुनामी कांग्रेस की होगी तथा कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्तासीन होगी।

सीएम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अब पछता रहे हैं तथा कह रहे हैं कि देख लिया एनडीए का खेल, महंगी रेल, महंगा तेल और 27 दिन में सरकार फेल।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी बीरेंद्र सिंह सहित कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना काम करेगी।

इस बात की पूरी जानकारी है कि कौन क्या कर रहा है। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed