{"_id":"6a8f2a1c9a4914140202c65a","slug":"mla-vikas-saharan-joins-demonstration-of-cleaning-workers-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154299-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक विकास सहारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक विकास सहारण
विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। विज्ञप्ति
Link Copied
कलायत। कलायत विधानसभा से कांग्रेस विधायक विकास सहारण बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता संजीव कुमार की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों से जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके कारण प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। विधायक विकास सहारण ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जायज मांगों को पूरा करना सरकार का फर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों पर समाधान करने के बजाय सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश जगदेवा, दिलबाग सिंह खरक पांडवा, डीडी राणा, मंगतराम व नवीन शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।