फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navodaya: Application for admission in sixth class till 29th July

Kaithal News: नवोदय ः छठी में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक आवेदन

Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Navodaya: Application for admission in sixth class till 29th July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश पाने के लिए आगामी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचिता गुप्ता ने दी है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवीं कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं और वो उसमें प्रवेश लेना चाहते हैं। प्रत्येक कक्षा में पूर्ण शैक्षणिक सत्र का अध्ययन किया हो और सरकारी/सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और 4 उत्तीर्ण की हो और जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन






प्रधानाचार्य सुचिता गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक सह-शैक्षिक तथा पूर्णत: आवासीय, मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास की सुविधा, भोजन, पाठ्य पुस्तकें, आदि के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियां, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड आदि गतिविधियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


———————————-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed