फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navneet will participate in junior hockey team

Kaithal News: जूनियर हॉकी टीम में भाग लेंगे नवनीत

Sat, 09 Dec 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Navneet will participate in junior hockey team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी हॉकी अकादमी से खिलाड़ी नवीन का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम के शिविर के लिए हुआ है। नवीन की इस उपलब्धि से हाबड़ी अकादमी व हॉकी खेल प्रेमियों में उत्साह है। नवीन का जूनियर भारतीय हॉकी शिविर 26 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक बंगलुरू में आयोजित होगा।

गौरतलब है कि नवीन का चयन दो जून को उड़ीसा में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चयन हुआ था। फिलहाल नवीन दिल्ली विश्वविद्यालय में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी नवीन उनके पास हाबड़ी अकादमी में एक वर्ष से अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। दो बार वह जूनियर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका है। अब उनका चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम के शिविर के लिए हुआ है। यह हाबड़ी अकादमी के लिए गर्व की बात है। इससे पहले भी हॉकी खिलाड़ी सुखविंदर सिंह का भारतीय टीम में चयन हुआ था। कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी नवीन सुबह शाम अकादमी में तीन घंटे अभ्यास करता है। हर प्रतियोगिता में खिलाड़ी नवीन बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। नवीन के पिता संदीप कुमार व माता संगीता देवी गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed