{"_id":"647b941e53faafd71c0c5544","slug":"nautpa-passed-the-heat-started-showing-colors-kaithal-news-c-245-1-kht1002-171-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौतपा बीता, रंग दिखाने लगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौतपा बीता, रंग दिखाने लगी गर्मी
Sun, 04 Jun 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक सप्ताह मौसम ठंडा रहने के बाद शनिवार को मौसम बदल गया। जून में अब गर्मी ने रंग दिखाना शुरू किया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सामान्य अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि तापमान बढ़ने लगा है। छोटे बच्चों व बुजुर्ग व्यक्ति धूप में बाहर न निकलें और बर्फ का पानी न पीयें। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी होगी। 15 जून के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। किसान धान की बिजाई 15 जून के बाद ही करें।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 20 मई से 2 जून तक बारिश होने और तेज हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। अब मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ गई है। हालांकि अभी इस माह में भी बारिश होने की संभावना है। अभी कुछ दिन गर्मी होने से परेशानी भी बढ़ सकती है।