फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   National Youth Day programme will give a new direction to the youth, starting from today

Kaithal News: युवाओं को नई दिशा देगा राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम, आज से होगी शुरुआत

Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day programme will give a new direction to the youth, starting from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देश का एक बड़ा युवा वर्ग आज नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों की चपेट में आ रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने और सफलता की राह पर अग्रसर करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा, जो युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनके ज्ञान व व्यक्तित्व विकास में सहयोग करेंगे। इस दौरान होने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण संस्थान स्तर पर ही किया जाएगा। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका पहला चरण आज से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए बजट जारी ः राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर हरियाणा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। प्रत्येक चरण में आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए 10 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट में प्रतियोगिताओं के विजेताओं की पुरस्कार राशि, विशेषज्ञों की सम्मान निधि और अन्य आवश्यक खर्च शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।


कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, खेल, कौशल विकास, सामाजिक सेवा, रोजगार सृजन, राष्ट्रीय एकता, साक्षरता

कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों

जैसे विषयों को शामिल किया गया

है। इन्हीं विषयों पर युवाओं के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

महिला दिवस पर भी होंगे विशेष आयोजन

जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कैथल सतीश मच्छाल ने बताया कि युवाओं को प्रेरित करने और स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम महिला दिवस (8 मार्च) को भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले चरण का आयोजन 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होगी और उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित अन्य वीर शहीदों के विचारों पर भाषण प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये, द्वितीय को 750 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed