{"_id":"69d6b5616158f8e51204ebae","slug":"national-nutrition-fortnight-on-physical-development-of-children-starts-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-882541-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों के शारीरिक विकास पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों के शारीरिक विकास पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आज से
Thu, 09 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि 9 से 23 अप्रैल 2026 तक 8वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला, खंड और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पखवाड़े की थीम जीवन के शुरुआती वर्षों में
मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना रखी गई है। इसके तहत बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य सुधार, 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में जिलेभर में पोषण रैलियां, जागरूकता अभियान, बच्चों की वृद्धि निगरानी (ग्रोथ मॉनिटरिंग), एनीमिया जांच शिविर और खेल आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।