फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nani arrested for throwing foetus

Kaithal News: भ्रूण फेंकने के मामले में नानी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nani arrested for throwing foetus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद क्षेत्र में एक नवजात भ्रूण मिलने के मामले में राजौंद थाना की पुलिस ने 80 वर्षीय महिला आरोपी (नानी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया राजौंद निवासी मनप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार छह अगस्त को सुबह जब वह अपने डेरा से कस्बा राजौंद की तरफ आ रहा था तो ज्ञान दीप स्कूल, रोहेड़ा रोड राजौंद के पास झाड़ियों में एक नवजात भ्रूण (लड़की) मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला था।


शिकायतकर्ता ने तुरंत डायल–112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। राजौंद थाने में यह मामला दर्ज कराया गया। एसआई पवन कुमार की टीम ने जांच कर राजौंद निवासी 80 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी की पानीपत निवासी 17 वर्षीय दोहती के साथ पानीपत निवासी युवक ने दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। नानी ने अपनी दोहती को राजौंद में बुलाकर गर्भपात करवाया व भ्रूण को खुर्द बुर्द करने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed