फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Names in the organization will be announced soon: Udaybhan

जल्द होगी संगठन में नामों की घोषणा : उदयभान

Tue, 21 Mar 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Names in the organization will be announced soon: Udaybhan
कैथल। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्षों सहित संगठन के अन्य पदों पर नियुक्तियों का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही नामों की घोषणा की जाएगी। जहां जिला अध्यक्ष नहीं हैं, वहां जिला प्रभारी काम कर रहे हैं। वे कलायत हलका में विकास सहारण द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा में शामिल होने के बाद कांगे्रस प्रदेश सचिव सुधीर मेहता के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, कांग्रेसी नेता सुधीर मेहता, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दो निजी चैनलों का नाम लेते हुए कहा कि इन चैनलों ने दुष्प्रचार किया कि भाजपा की 83 सीटें आ रही हैं। इसके बावजूद महज 40 आई। चुनाव से एन पहले यह दुष्प्रचार न होता तो कांग्रेस की सरकार पिछली बार ही आ जाती। इस बार लोग बेरोजगारी, महंगाई, विफल कानून व्यवस्था, खाली पड़े पदों, बीपीएल कार्ड काटे जाने, भ्रष्टाचार, परीक्षा रद्द होने से इतने दुखी हैं कि चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में है। चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर लोग कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपेंगे। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश के लोगों के सपने साकार करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस संगठन एक है। उन्होंने ठेंगा दिखाते हुए कहा कि जो कांग्रेस पार्टी संगठन से अलग होगा, वह ठूंठ की तरह से अलग-थलग हो जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कलायत में विकास सहारण की अगुवाई में जबरदस्त उत्साह के साथ साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर शहर के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने जजपा को जमा जीरो पार्टी करार दिया और कहा कि कांगे्रस पार्टी को किसी के साथ समझौते की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी के विदेश में दिए ब्यान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल ने देश व विदेश में एक ही ब्यान दिया है। राहुल पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed