{"_id":"65c5599ebc8803450c0d7084","slug":"nambardar-union-came-out-in-support-of-patwaris-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322591-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पटवारियों के समर्थन में उतरी नंबरदार यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पटवारियों के समर्थन में उतरी नंबरदार यूनियन
Fri, 09 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पे ग्रेड की मांग को लेकर जिले भर के पटवारियों ने वीरवार को दिनभर नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला प्रधान दिलबाग सिंह ढुल की अध्यक्षता में 37वें दिन भी जारी रहा। उधर नंबरदार एसोसिएशन जिला कैथल इकाई ने भी पटवारियों की मांगों को लेकर समर्थन किया। जिला प्रधान नफे सिंह के नेतृत्व में नंबरदार यूनियन का शिष्टमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और समर्थन देने की घोषणा की।
नफे सिंह ने कहा कि पटवारियों की मांग जायज है। पटवारियों और नंबरदारों का गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम रोल है। इसलिए सरकार को पटवारियों की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
पूंडरी रामपाल लाटका, प्रदेश प्रवक्ता जीवन सिंह नैन, बलबीर, कृष्ण कुमार, हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी गुलाब सिंह, रामकरण, मदनलाल ने भी समर्थन में विचार रखे।
विज्ञापन
जिला प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने समर्थन देने आए सभी नंबरदार और संगठनों के सदस्यों का आभार जताया। रामकिशन अत्री ने भी पटवारियों के पक्ष में विचार रखे।
प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने कहा कि सरकार जब तक पटवारियों की मांग पूरी नहीं करती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राजा राम ने कहा कि सरकार पटवारियों की मांग जल्द पूरी करे। इस अवसर पर कानूनगो दलबीर सिंह, रमेश कुमार, जागर सिंह, हरपाल सिंह, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र सिंह व राजेश एडवोकेट समेत पटवारी मौजूद रहे।