हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप सचिव और प्रवक्ता एडवोकेट चन्नदीप सिंह खुराना ने कहा कि दीदार सिंह नलवी हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अकाली नेता बादलों की शह पर तोड़ने का यत्न कर रहा है, जिस को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीदार सिंह नलवी बेबुनियाद और हास्यास्पद बातें करके हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध के तहत आने वाले गुरुद्वारों को राजनीति का अखाड़ा बना रहा है, जिस से सिक्ख संगत को भी सचेत होने की जरूरत है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दीदार सिंह नलवी इन हरकतों से बाज न आया तो नलवी को समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यहां जारी विज्ञप्ति में चन्नदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में गुरू घरों के सम्यक प्रबंधों के लिए यत्नशील है। समिति के सदस्य अपार सिंह किशनगढ़ जैसे सदस्य को साथ लेकर आदर्श की बातें कर रहे हैं। जिससे 1.72 लाख रुपये गोलक में वापस जमा करवाया गया था। दीदार सिंह नलवी पिछले छह सालों का हिसाब-किताब और एक भी किउ अच्छे काम का विवरण सामने रखे। जत्थेदार दादूवाल ने कभी कोई फैसला अकेले नहीं लिया। जो भी कमेटी के कार्य हो रहे हैं, पूरी कार्यकारिणी की तरफ से सर्व समिति के साथ पास किए जाते हैं।