फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nagar Kirtan held on Guru Gobind Singh's birth anniversary

Kaithal News: गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निकाला नगर कीर्तन

Mon, 05 Jan 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Jan 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan held on Guru Gobind Singh's birth anniversary
नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु
गुहला-चीका। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में गांव भूसलां से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। हरजिंदर पाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि नगर कीर्तन प्रातः भूसलां स्थित गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर अजीत नगर, चक्की प्लांट, नंदगढ़ व घड़ाम होते हुए गुरुद्वारा बाऊली साहिब पहुंचेगा। वहां अरदास के उपरांत नगर कीर्तन वापस राजगढ़, सरकपुर, बुड्डनपुर, रत्ता खेड़ा व मुल्लापुर से होता हुआ पुनः गुरुद्वारा भूसलां पहुंचेगा। सोढ़ी ने बताया कि गुरु की पालकी को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा पांच प्यारे अगुवाई करेंगे। गुरु का खालसा गतके का प्रदर्शन करेगा और कथा वाचक गुरबाणी के शब्दों से संगत को निहाल करेंगे। नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न गांवों में अटूट लंगर व फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर थिंद, धर्मेंद्र सिंह, गुरप्रीत गोपी (पूर्व सरपंच), संदीप सिंह सरपंच, तरसेम सिंह सरपंच, अवतार सिंह अकाली व अन्य उपस्थित रहेंगे। संवाद

नगर कीर्तन में  मौजूद श्रद्धालु

नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article