{"_id":"661f0ef0d73688ce850d20f6","slug":"my-son-got-420th-position-in-upsc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370197-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्हारे छोरे ने यूपीएससी में पाया 420वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्हारे छोरे ने यूपीएससी में पाया 420वां स्थान
Wed, 17 Apr 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेक्टर 19 निवासी कैथल के छोरे शुभम सिंगला ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता के झंडे गाड़ दिए। उसने 420वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले शुभम ने वर्ष 2022 में पहली बार परीक्षा दी थी। शुभम की इस सफलता से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।
शुभम के पिता तिलक राज सिंगला व माता सरकारी स्कूल के रिटायर्ड अध्यापक हैं। परिवार में बड़े भाई और भाभी हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। बड़े भाई आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। भाभी गृह विभाग कार्यालय दिल्ली में कार्यरत हैं। शुभम का कहना है उनका लक्ष्य अब केवल देश की सेवा करना है। इसलिए अब वे और खूब मेहनत करेंगे।
नौकरी के साथ की तैयारी, लगन से मिली सफलता
शुभम सिंगला ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आरकेएसडी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली में कोचिंग ली। फिर दिल्ली में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने मुंबई में नौकरी की लेकिन 2020 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी तैयारी शुरू की। इसके बाद 2022 में पहली बार परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद फिर से एक नौकरी ज्वाइन की और नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की। सिंगला ने कहा कि इस दौरान तैयारी में परिवार के भी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य विषय गणित रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में डाटा एनलाइसिस के रूप में कार्यरत थे। सिंगला ने कहा कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए नियमित पढ़ाई की आदत बनानी चाहिए। यदि ऐसा किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जब नौकरी नहीं करता था तो उस समय शाम को कोचिंग लेकर तैयारी करता था। इसके बाद पिता जी को जब बोला कि नौकरी छोड़कर आ रहा हूं तो उन्होंने किसी भी प्रकार से कोई सवाल-जवाब नहीं किया। कहा, वापस लौट आओ और तैयारी के लिए जुट जाओ। इसके बाद तैयारी की और अब सफलता हासिल की।