फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   my girls showed talent

Kaithal News: म्हारी छोरियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 19 Apr 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
my girls showed talent
ऐड डिजाइनिंग एंड मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षिता रही प्रथम
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला कॉलेज की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्रिएटिव ऐड डिजाइनिंग एंड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 12 अप्रैल को वैश महिला महाविद्यालय रोहतक में इस प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रतियोगिता में कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्र स्तर के विद्यार्थियों में अपनी अलग पहचान बनाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा कर 250 रुपये नकद राशि व ई-सर्टिफिकेट प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्रा की उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने सभी को बधाई दी। इसके बाद छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा, प्राध्यापक श्वेता तंवर,अंकिता गोयल व नीरू गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ई-पोस्टर मेकिंग में आईजी कॉलेज शीतल को मिला पहला स्थान
कैथल। आईजी महिला कॉलेज की छात्रा शीतल ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि 11 अप्रैल को हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद के कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, हेल्थ, एडिक्शन ऑफ मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-कॉमर्स विषयों पर आधारित रही। इस प्रतियोगिता का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया। इसमें महाविद्यालय की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा शीतल ने प्रथम स्थान व 500 नगद राशि प्राप्त की।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि दुनिया की खूबसूरती आंखों से नहीं ज्ञान से देखी जाती है। इसलिए आप सभी को अपने प्राध्यापकों द्वारा बताए गए ज्ञान को ध्यानपूर्वक सुनना व समझना


चाहिए। इस मौके पर छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा, श्वेता तंवर, प्रियंका बिंदलिश, नीरू गर्ग, रितु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed