फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Musical Chairs: Sheetal got first place in tough competition

Kaithal News: म्यूजिकल चेयर ः कड़े मुकाबले में शीतल को पहला स्थान

Thu, 09 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Musical Chairs: Sheetal got first place in tough competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता रवाई। इसमें दौड़, साइकिल रेस और म्यूजिकल चेयर की प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में शीतल ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ किरण ने किया। उन्होंने भाग लेने वाली प्रतिभागियों को खेल को खेल की भावना से खेलने क आह्वान किया।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र से आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व अन्य महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 300 मीटर व 500 मीटर साइकिल रेस करवाई गई। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में कड़े मुकाबले के बाद शहर निवासी शीतल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 300 मीटर व 500 मीटर साइकिल रेस तो 18 से 30 साल तक आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया जबकि म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में 30 साल से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं शामिल रहीं।

ये रहे परिणाम

n
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, सुषमा द्वितीय और अन्नु तृतीय।

n
300 मीटर रेस में रीना को पहला, माफी को दूसरा व प्रीति को तीसरा स्थान।

n
साइकिल रेस में पूजा प्रथम, किरण द्वितीय और बरखा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed