फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murderd husband arrested

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
murderd husband arrested
मामूली घरेलू तकरार के चलते 3 बच्चों की मां को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर और गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को सीवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से जहरीले पदार्थ की खाली शीशी बरामद कर ली गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक सीवन सबइंस्पेक्टर शिवकुमार द्वारा करीब 33 वर्षीय आरोपी रामदिया सौथा को गिरफ्तार किया है। मक्खन सिंह निवासी मैंगलपुर जिला जींद के ब्यान पर दर्ज मामले के अनुसार उसकी बहन बबीता की शादी वर्ष 2011 में रामदिया निवासी सौथा के साथ हुई थी। इससे उसे दो लड़के और एक लड़की है। शिकायत के अनुसार आरोपी रामदिया व उसकी बहन की कई बार तकरार होने पर वह बबीता के साथ अक्सर मारपीट करता था। इसकी सूचना मिलने पर वे 21 जुलाई को सौथा में आकर उन्हें समझा कर चले गए, जिसके दौरान रामदिया अपनी पत्नी बबीता को खत्म करने की धमकी दे रहा था। वे दोनों को समझाकर घर चले गए, लेकिन उसे 22 जुलाई की रात को सूचना मिली कि रामदिया ने बबीता की हत्या कर दी है। गांव सौंथा पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी रामदिया द्वारा बबीता को जबरन कोई जहरीली वस्तु पिलाकर व गला दबाते हुए हत्या कर दी। शुक्रवार को आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed