{"_id":"5f19b56f8ebc3e637e5c72c4","slug":"murder-kaithal-news-knl383279198","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पति ने पत्नि की गला घोंटकर की हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में पति ने पत्नि की गला घोंटकर की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। गांव सौथा में पति द्वारा अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
मृतका के भाई गांव मंगलपुर जिला जींद निवासी मक्खन सिंह ने सीवन थाना में पुलिस को दी शिकायत दी है कि उसकी बहन बबीता की शादी वर्ष 2011 में राम दिया निवासी सोथा के साथ तय हुई थी। उसकी बहन के दो लड़के और एक लड़की है। शादी के कुछ दिन बाद से बबीता और राम दिया में अनबन शुरू हो गई। राम दिया ने बबीता के साथ किसी के नाजायज संबंध होने के शक जाहिर कर मारपीट करने शुरू कर दी थी। पीड़िता ने फोन पर इसकी शिकायत उसके भाई को दी। मायके पक्ष ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना। बुधवार रात को मृतका के जेठ रामकरण ने फोन पर महिला के मायके वालों को दोनों के बीच हुए झगड़े में बबीता की हत्या की सूचना दी। जिसके मायके वालों के पांव तले की जमीन खिसक गई और तुरंत महिला की ससुराल पहुंचे। जहां पर उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस संबंध में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह मामले की सूचना मिली थी। मृतका के भाई मक्खन सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला के पति रामदिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी।