{"_id":"5dcb029e8ebc3e5b3635de68","slug":"murder-kaithal-news-knl114814121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली को लेकर झगड़े में महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली को लेकर झगड़े में महिला की हत्या
विज्ञापन
murder
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सीवन गेट पर गली को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने एक महिला व उसके बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीवन गेट निवासी हरिचंद ने बताया कि उसके भाई के लड़के रामप्रकाश की पत्नी कांता के साथ करीब 10 दिन पहले गली को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें कांता ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया था। उसके बाद उसकी पत्नी गुलाबी उसके घर गांव सुदकैन चली गई थी। सुदकैन सोमवार को वापिस लौटी थी, उसके आने के बाद दोपहर करीब 3 बजे वह भी अपने काम से अंबा राइस मिल्स सिल्ला खेड़ा रोड पर काम पर चला गया था। जबकि पत्नी घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके पास कृष्ण का फोन आया कि तुम्हारी पत्नी घर के बाहर खून से लथपथ पड़ी हुई है। इस सूचना को पाकर वह घर पहुंचा तो पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। उसका बेटा व काफी पड़ोसी वहीं पर खड़े थे। वे उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। उसे पता चला कि उसकी पत्नी गुलाबी के साथ बुधवार को भी कांता ने दोबारा गली को लेकर झगड़ा किया और कांता पत्नी रामप्रकाश व उसके लडक़े अमन पुत्र रामप्रकाश ने उसकी पत्नी को घर पर अकेला पाकर किसी हथियार से चोट मारकर हत्या की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। शिकायत अनुसार केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।