{"_id":"6870134fc8e029a73d0f778c","slug":"murder-case-against-two-people-on-the-death-of-a-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689083-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक की मौत पर दो के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक की मौत पर दो के खिलाफ हत्या का केस
Fri, 11 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के पार्क रोड स्थित विद्क्यार झील के पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मामला 8 जुलाई का है, जब 30 वर्षीय दीपक का शव झील के पास संदिग्ध हालात में मिला था। इस संबंध में मृतक के पिता महेंद्र पाल, निवासी बालू, ने शहर थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा दीपक किसी कार्य से कैथल आया था, जहां उसे चिंकी नामक युवक और एक अज्ञात व्यक्ति (कार चालक) ने जबरन नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने चिंकी व अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।