फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Murder case against accused agents and people adamant for action

Kaithal News: आरोपी एजेंटों पर हत्या का केस और कार्रवाई के लिए अड़े लोग

Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Murder case against accused agents and people adamant for action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बंदराणा के 18 वर्षीय युवक विशाल की बेलारूस में हुई मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से विशाल का शव लेकर परिजन व ग्रामीण सीधे ढांड पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए शव को पंचमुखी पर रखकर धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग गया और पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि बाद में आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया।

अपराह्न करीब तीन बजे नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने नारेबाजी कर गुस्सा जताया। वे आरोपी एजेंटों पर हत्या का केस दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार अचिन व डीएएसपी बीरभान मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया लेकिन वे न माने।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि आज तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, राम कुमार, रजनीश, रमेश, अमित, राजीव, भीम सिंह, राज कुमारव सूरजभान ने कहा कि 23 अगस्त को ढांड पुलिस ने गांव में जाकर सूचना दी थी कि विशाल की बेलारूस में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों की ओर से औंगद जिला करनाल निवासी आरोपी एजेंट सियाराम सरपंच, अंकित राणा व सतपाल के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद 28 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर निसिंग थाने में ट्रांसफर कर अपना पल्ला झाड़ लिया।


नाराज ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। जब बंदराणा गांव ढांड थाने में पड़ता है और हमने शिकायत भी यहीं पर दर्ज करवाई है तो निसिंग थाने में शिकायत क्यों ट्रांसफर की गई। ग्रामीणों ने बार-बार यही मांग दोहराई कि हत्यारों के खिलाफ मामला कैथल में दर्ज हो और गिरफ्तारी हो। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके बाद नाराज ग्रामीण माने और उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed