फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipality resumes preparation of door-to-door cleaning tender worth Rs 84 lakh

नगरपालिका ने 84 लाख रुपये के डोर-टू-डोर सफाई टेंडर की फिर से शुरू की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipality resumes preparation of door-to-door cleaning tender worth Rs 84 lakh
कलायत में लंबे समय से लंबित नगर पालिका के डोर-टू-डोर सफाई टेंडर को खोलने के लिए एक बार फिर से अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कार्य के लिए 7 एजेंसियों ने आवेदन किए हैं। नगर पालिका सचिव धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पालिका अभियंता अशोक कुमार, लेखाकार सचिन गिल, कनिष्ठ अभियंता आदर्श कुमार और संबंधित कर्मचारी मानदंडों को परखने में जुटे हैं। डोर-टू-डोर टेंडर जल्द ओपन होगा और सफाई का कार्य धरातल पर तेजी से चलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में लंबे समय से डोर-टू-डोर सफाई टेंडर सिरे नहीं चढ़ रहा है। इसके चलते कर्मियों को पुरानी शर्तों और सुविधाओं पर ड्यूटि बजानी पड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या सफाई कर्मियों को रहती है। जुलाई 2021 में सफाई कार्य से जुड़ी एक निजी एजेंसी ने नपा पर दूसरी एजेंसी को नियमों को दर किनार कर टेंडर का लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए थे। इस संदर्भ में स्थानीय निकाय निदेशक, डीसी, जिला पालिका आयुक्त और कलायत नगर पालिका सचिव को शिकायत दी गई। शिकायतकर्ता का तर्क था कि डोर-टू-डोर के लिए जून 2021 में कलायत नगर पालिका ने टेंडर आमंत्रित किया। जिस निजी एजेंसी को नपा यह कार्य देना चाहती थी वह पहले दो बार रद्द किए गए टेंडरों की प्रक्रिया में शामिल रही है। संबंधित एजेंसी हरियाणा स्थानीय निकाय की शर्तों पर खरा नहीं उतरती। कंपनी के पास 50 लाख रुपये की इनलिस्टमेंट है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर टेंडर क्वालिफाई के लिए एक करोड़ रुपये की इनलिस्टमेंट अनिवार्य है। टेंडर की अनुमानित लागत करीब 84 लाख रुपये है। कंपनी ने टेंडर के दौरान शर्तों के अनुसार नेटवर्थ सर्टीफिकेट नहीं लगाए। एजेंसी ने नियम 2016 के अंतर्गत एक वर्ष का एसडब्लयूएम अनुभव प्रमाण पत्र तकनीकी बीड में उपलब्ध नहीं करवाया। इसके बावजूद भी एजेंसी को लाभ पहुंचाने के प्रयास कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। नियमों को तोडक़र तकनीकी और फाइनेंस बीड़ खोलना बेहद गंभीर विषय है। इस प्रकार के पहलुओं की जांच करते हुए शीर्ष अधिकारियों ने टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत नगर पालिका सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि डोर-टू-डोर सफाई टेंडर के लिए निर्धारित मानदंडों को हर स्थिति में कायम रखा जाएगा। पालिका का उदेश्य पारदर्शिता से सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। इस दिशा में उन्होंने आम जन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed