{"_id":"6866d815c13b7cb1c707ee76","slug":"municipality-launched-cleanliness-drive-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683776-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वीरवार को एक निजी स्कूल के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने अभियान में भाग लिया। सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। यदि आसपास साफ-सफाई रखी जाएगी और गंदगी या गंदा पानी जमा नहीं होगा, तो बीमारी फैलाने वाले कीट भी पनप नहीं पाएंगे। स्वच्छता के प्रति जागरूकता से हम न केवल खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी इस मुहिम में शामिल कर सकते हैं। संवाद